Download Free Books PDF

Friday

Uttrakhand Board 12th Physics important questions उत्तराखंड बोर्ड बारहवीं की भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

uttarakhand board paper 2017, class 12 uttarakhand board paper 2017, class 12 uk board paper 2014, class 12 uttarakhand board model paper, class 12 uk board 10th model paper 2018 , uttarakhand board paper 2012 class 12 uttarakhand board physics paper 2018 uk board model paper 2018 12th,
12th class Uttrakhand Board old question paper of Physics questions answer in Hindi —
12th class Uttrakhand Board old question paper of Physics questions answer in Hindi
अगर आप एक उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के छात्र हो तो आज हम यहां पर उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित 12th भौतिक विज्ञान के कुछ प्रश्न लाएं हैं जो आगामी उत्तराखंड बोर्ड के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जो बोर्ड परीक्षा में भौतिक विज्ञान में ज्यादातर पूछे जाते हैं इन प्रश्नों को पढ़कर बोर्ड एग्जाम में अच्छा अंक प्राप्त कर सकते हो इस भौतिक विज्ञान की प्रश्नों में हमने उत्तराखंड बोर्ड के पुराने पेपरों से 2009, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2015, 2016, 2017, 2018– 2019 उत्तराखंड बोर्ड भौतिक विज्ञान से प्रश्नों को चयनित किया है जो कि बोर्ड एग्जाम के लिए अति महत्वपूर्ण है इन प्रश्नों को पढ़कर आप उत्तराखंड बोर्ड में या अन्य बोर्ड में काफी अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हो
नीचे दिए गए प्रश्न 1-1 अंक के हैं —

Uttrakhand Board 12th Physics important questions उत्तराखंड बोर्ड बारहवीं की भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. माना प्रकाश का वायु में वेग 3×10^8 मीटर प्रति सेकंड है तो प्रकाश का वेग 1.5 अपवर्तनांक वाले माध्यम में कितना होगा?
  2. एक समान चुंबकीय क्षेत्र में लंबवत् चलने वाले आवेशित कण का पथ क्या होगा?
  3. एक 0.4 मिली हेनरी स्व प्रेरक कुंडली में धारा एक समान रूप से 0.1 सेकंड में 0 से 250 मिली एंपियर तक बढ़ती है कुंडली में प्रेरित विद्युत वाहक बल का मान ज्ञात कीजिए?
  4. जर्मीनियम Ge धातु में किस प्रकार की अशुद्धि मिलाने पर n– टाइप का अर्धचालक बन जाएगा?
  5. OR gate का लॉजिक चिन्ह बनाइए तथा इसकी सत्यता सारणी दीजिए?
  6. यदि एक अपचयी ट्रांसफार्मर 220 volt को 11 volt कर देता है तो प्राथमिक कुंडली एवं द्वितीयक कुंडली के फेरों में क्या अनुपात होगा?
  7. विद्युत चुंबकीय तरंगों के दो ऐसे गुण लिखिए जो विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम के सभी भागों के लिए मान्य होते हो?
  8. 90Th^234 नाभिक में से एक बीटा कण के उत्सर्जन के बाद कितने प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन शेष रह जाएंगे?
  9. एक इलेक्ट्रॉन वृत्ताकार कक्ष में 6×10^15 प्रति सेकंड घूमता है तो लूप में धारा का मान ज्ञात कीजिए?
  10. 2 हेनरी की एक चौक कुंडली में प्रवाहित होने वाली धारा 5 amp/sec की दर से घट रही है तो कुंडली के सिरों के बीच उत्पन्न होने वाले विद्युत वाहक बल का मान ज्ञात कीजिए?
  11. लैंज का नियम बताइए?
  12. एक्स किरणों पर विद्युत क्षेत्र एवं चुंबकीय क्षेत्र का क्या क्या प्रभाव पड़ता है?
  13. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की कौन सी श्रेणी पराबैंगनी क्षेत्र में पडती है?
  14. गौस का नियम बताइए तथा रेखीय आवेश के कारण किसी बिंदु पर विद्युत क्षेत्र का मान ज्ञात कीजिए?
  15. L लंबाई का एक तार जिसमें l एंपियर की धारा प्रवाहित हो रही है और इसे एक वृत्त के आकार में मोड़ लिया जाता है तो इसमें चुंबकीय आघूर्ण का मान ज्ञात कीजिए?
  16. किसी विद्युत परिपथ का अचानक टूट जाने पर टूटने के स्थान पर चिंगारी क्यों उत्पन्न होती है?
  17. 0.01Å , 0.5Å तरंग दैर्ध एक्स किरणों में किसकी ऊर्जा अधिक होगी तथा ऊर्जा ओं का अनुपात क्या होगा?
  18. रदरफोर्ड के अल्फा कण प्रकीर्णन प्रयोग का निष्कर्ष लिखिए?
  19. सिलिकॉन Si में किस प्रकार की अशुद्धि मिलाने पर यह n- टाइप तथा p- टाइप अर्धचालक बन जाएंगे?
  20. अन आेमीय परिपथ क्या होते हैं इसके उदाहरण भी दीजिए?
  21. आवेशित खोखले गोलाकार चालक की सतह पर विभव 1 volt है तो उसके केंद्र पर voltage का मान कितना होगा?
  22. चल कुंडली धारामापी के नालचुंबक के ध्रुव अवतल बेलनाकार क्यों होते हैं?
  23. Frank hertz प्रयोग से क्या निष्कर्ष प्राप्त होता है?
  24. धन किरणे क्या होती है?
  25. विस्थापन धारा किसे कहते हैं?
  26. किसी प्रत्यावर्ती आवर्ती पर 1H प्रेरकत्व का प्रतिघात तथा 1 माइक्रो फैरड धारिता का प्रतिघात बराबर होंगे?
  27. ट्रांसफर की crod नरम लोहे कि क्यों बनाई जाती है?
  28. विद्युत चुंबकीय तरंगों को चित्र द्वारा प्रदर्शित करें?
  29. धु्वण की घटना से प्रकाश के किस गुणों की व्याख्या होती है?
  30. डेविसन जर्मर प्रयोग के किस बात की पुष्टि होती हैं?
  31. तापायनिक न्यूट्रॉन का प्रसंग कहां आता है?
  32. संधि डायोड के अवछय परत पर अग्र एवं पश्च अभिनति का क्या प्रभाव पड़ता है?
  33. रेडियोएक्टिव विकिरण परमाणु के किस भाग से निकलते हैं?
  34. 5 सेंटीमीटर फोकस दूरी वाले अवतल लेंस की छमता कितने डायोप्टर होती है?
  35. किसी सेल में विद्युत वाहक बल किन किन बातों पर निर्भर करता है?
  36. कौनसी विद्युत चुंबकीय तरंगें उष्मीय तरंगे भी होती है?
  37. NAND gate का लॉजिक चिन्ह बनाइए तथा ट्रुथ टेबल भी दीजिए?
  38. भंवर धाराएं क्या होती है?
  39. सम न्यूट्रॉनिक किसे कहते हैं इसके उदाहरण भी दीजिए?
  40. NOR गेट का लॉजिक चिन्ह बनाइए तथा इसकी सत्यता सारणी भी दीजिए?
  41. एक गोलाकार चालक का व्यास 1 मीटर है तो इसकी धारिता कितनी होगी?
  42. पौजीट्रोन तथा प्रोटोन में क्या समानता है?
  43. P-n संधि डायोड में उत्क्रम बायस को संक्षेप में समझाइए?
  44. आवर्धन क्षमता तथा विभेदन क्षमता में अंतर लिखिए?
  45. किसी कुंडली में संबध चुंबकीय फ्लक्स किन किन बातों पर निर्भर करता है?
  46. निज अर्धचालक में अप द्रव्य मिलाकर बाह्य अर्धचालक बनाने का क्या उद्देश्य है?
  47. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाता है तो प्रकाश का अपवर्तन क्यों होता है?
  48. लोरेंज बल क्या है?
  49. नाभिकीय रिएक्टर में प्रयुक्त मंदक का नाम लिखिए तथा इसकी आवश्यकता क्यों होती hai?
  50. स्थाई कक्षाओं में इलेक्ट्रॉन e के कोणीय संवेग के लिए बोहर का क्वांटम सिद्धांत लिखिए?
  51. समान वेग वाले इलेक्ट्रॉन तथा प्रोटोन में से किसकी डी ब्रोग्ली तरंग दैर्ध्य कम होगी?
  52. यदि किसी पारदर्शी माध्यम के लिए ध्रुवण कोण 60 डिग्री है तो उस माध्यम का अपवर्तनांक क्या होगा?
  53. जब दो अवेशो के बीच की दूरी आधी कर दी जाती है तो दोनों के बीच लगने वाले बल पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
  54. चुंबकीय विकिरण  को तरंगदैर्ध्य के घटते क्रम में लिखिए –अवरक्त किरणें, एक्स किरणें, गामा किरणें, पराबैगनी किरणे
  55. किसी आवेशित खोखले गोलाकार  के केंद्र पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता का विभव कितना होगा?
  56. एक प्रोटॉन तथा एक अल्फा कण बारी-बारी से एक समान चुंबकीय क्षेत्र में लंबवत प्रवेश करते हैं तो वृत्ताकार मार्ग मैं उनके  कोणीय वेग क्या अनुपात होगा??
  57. वैद्युत चुंबकीय तरंगों को चित्र द्वारा प्रदर्शित करें?
  58. 64 वोल्ट विभवांतर से त्वरित इलेक्ट्रॉन की डी ब्रोग्ली तरंग दैर्ध्य कितनी होगी??
  59. वायु के सापेक्ष कांच का अपवर्तनांक 3/2 तथा पानी का अपवर्तनांक 4/3 है और वायु में 480 नैनोमीटर तरंग दैर्ध्य वाले प्रकाश की कांच एवं पानी में तरंग दैर्ध्य का मान ज्ञात करें??
  60. 10 वर्ग सेंटीमीटर क्षेत्रफल का एक आयताकार तल 50 टेस्ला तीव्रता के चुंबकीय क्षेत्र से 3 डिग्री के कोण पर झुका हुआ है तो उस से गुजरने वाले flux का मान ज्ञात कीजिए??
  61. एक आवेशित कण किसी सम चुंबकीय क्षेत्र में तिरछा प्रवेश करता है तो का पथ कैसा होगा??
  62. नाभिकीय रिएक्टर में कैडमियम ca की छड़े किस प्रयोजन के लिए प्रयुक्त होती हैं??
  63. P-टाइप अर्धचालक में बहुसंख्यक एवं अल्पसंख्यक बाह्को का नाम लिखिए??
  64. यदि 1 न्यूट्रॉn चुंबकीय क्षेत्र में लंबवत प्रवेश करता है तो इस पर चुंबकीय बल कितना लगेगा???
  65. किसी यंत्र की विभेदन क्षमता से क्या समझते हो??
  66. अल्फा कण पर कितना आवेश होता है?
  67. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की लाईमन तथा बामर श्रेणियां विद्युत चुंबकीय स्पेक्ट्रम के किस क्षेत्र में पढ़ती हैं??
  68. फोटोन का गति द्रव्यमान तथा विराम द्रव्यमान कितना होता है??
  69. किसी भी नाभिक की बंधन ऊर्जा से क्या अभिप्राय है??
  70. ट्रांजिस्टर से उत्सर्जक व संग्राहक की तुलना में आधार अत्यंत पतला क्यों रखा जाता है??
  71. कांच हीरे तथा जल का अपवर्तनांक क्रमस 1.5, 2 तथा 1.33 है इनमें से किस में प्रकाश की चाल अधिक होगी??
  72. ट्रांसफार्मर में ऊर्जा का ह्रास किस तरह से कम किया जा सकत??
  73. एक अल्फा कण 5×10^4 न्यूटन प्रति कूलाम के विद्युत क्षेत्र में स्थित है तो इस पर लगने वाले बल की गणना कीजिए??
  74. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की उच्च श्रेणी का नाम लिखिए जिसमें कुछ रेखाएं दृश्य area में आती हैं???
  75. एक इलेक्ट्रॉन एवं प्रोटॉन की गतिज ऊर्जा समान है किस कण की डी ब्रोग्ली तरंग दैर्ध्य न्यूनतम होगी??
  76. 10^–14 मीटर तरंग दैर्ध्य  की गामा किरणें 10^-18 मीटर तरंग दैर्ध्य की पराबैंगनी किरणों तथा 6800Å तरंग दैर्ध्य के लाल प्रकाश के लिए कौन-सी भौतिक राशि समान है??
  77. अनु चुंबकीय तथा लौह चुंबकीय पदार्थों की चुंबकीय प्रवृत्ति पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है??
  78. यदि आवेशित संधारित्र की प्लेटों के बीच की दूरी कम की जाए तो प्लेटों के बीच विभवांतर किस प्रकार से प्रभावित होगा??
  79. 100 इलेक्ट्रॉन वोल्ट गतिज ऊर्जा वाले इलेक्ट्रॉन की डी ब्रोग्ली तरंग दैर्ध्य कितनी होगी??
  80. हाइड्रोजन परमाणु के प्रथम बोर कक्षा की त्रिज्या 0.53Å है तो द्वितीय कक्षा की त्रिज्या कितनी होगी???
  81. एक आवेश q चुंबकीय क्षेत्र B मैं स्थिर है उस पर लगने वाले चुंबकीय बल का मान ज्ञात कीजिए??
  82. एक प्रेरकत्व का प्रतिघात 20 ओम है यदि प्रत्यावर्ती धारा की आवृत्ति को दोगुना कर दिया जाए तो प्रतिघात कितना होगा एवं दिष्ट धारा परिपथ के लिए yah कितना होगा??
  83. प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में वाट हीन कब होती है??
  84. 20 Å एवं 5 Å तरंग दैर्ध्य की एक्स किरणों की ऊर्जा का अनुपात क्या होगा??
  85. यदि दो तरंगों की तीव्रताओं का अनुपात 9:1 अनुपात है तो तरंगों की आयामों का अनुपात ज्ञात कीजिए??
  86. किसी भी रेडियो एक्टिव तत्व की अर्द्ध आयु काल से क्या तात्पर्य है???
  87. एक NPN ट्रांजिस्टर परिपथ में संग्राहक धारा 9.9 मिली एंपियर है यदि उत्पन्न इलेक्ट्रॉनों में से 90% इलेक्ट्रॉन संग्राहक तक पहुंचते हैं तो उत्सर्जक धारा का मान कितना होगा??

Uttrakhand Board old question paper of Physics questions answer — अगर आपको उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित यह 12th भौतिक विज्ञान की प्रश्न उत्तर महत्वपूर्ण nice लगी तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि इसका फायदा आपके दोस्तों को भी हो धन्यवाद...

Tags– 12th Uttrakhand Board old question paper of Physics, 12th उत्तराखंड बोर्ड भौतिक विज्ञान प्रश्न पत्र, old question paper of physics, भौतिक विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, 12th physics old paper , RELATED SEARCHES उत्तराखंड बोर्ड पेपर २०१८ उत्तराखंड बोर्ड पेपर 2018 उत्तराखंड बोर्ड क्वेश्चन पेपर १२ उत्तराखंड बोर्ड मॉडल पेपर क्लास १० उत्तराखंड बोर्ड पेपर २०१७ बोर्ड मॉडल पेपर २०१८ उत्तराखंड बोर्ड रामनगर 2017 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2018

No comments:

Post a Comment

Comment Here