Download Free Books PDF

Sunday

विधान सभा क्या है ? विधायक कौन होते हैं — Legislative Assembly in Hindi

welcome to News4blog आज हम इस पोस्ट में आपको विधानसभा के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं तो चलिए जान लेते हैं आखिर विधानसभा क्या होती है|

विधान सभा क्या है — वैसे तो विधानसभा को कई नामों से जाना जाता है जैसे सोल हाउस, निचला सदन इंग्लिश में लेजिसलेटिव असेंबली {Legislative Assembly in Hindi} कहते हैं|
विधान सभा क्या है ?  विधायक कौन होते हैं — Legislative Assembly in Hindi


Vidhansabha Kya Hai - विधान सभा क्या है ?

वैसे तो राज्यों के विधान मंडल में एक या फिर दो सदन होते हैं अगर किसी राज्य के विधान मंडल में केवल एक सदन है तो वहां पर सिर्फ विधानसभा होती है राज्य के विधान मंडल में दो सदन है तो दूसरे सदन को विधान परिषद कहा जाता है

विधानसभा के सदस्यों (विधायक) का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है जो कि प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा चुने जाते हैं | आपातकाल के दौरान इसे 5 साल से बढ़ाकर 6 साल भी किया जा सकता है| भारतीय संविधान के अनुसार किसी भी राज्य में विधायकों की संख्या 600 से अधिक नहीं होनी चाहिए| तथा 60 से कम नहीं होनी चाहिए लेकिन कुछ ऐसे राज्य भी हैं जिनमें विधायकों की संख्या 60 से कम है जैसे – मिज़ोरम - 40, सिक्किम - 32 और पुडुचेरी - 30 गोवा - 40 लेकिन बाद में संविधान में संशोधन करके बदल दिया गया|


विधायक किसे कहते हैं - MLA Kya Hai

विधायक विधान मंडल के सदस्य होते हैं विधानसभा की सदस्यों को MLA भी कहा जाता है|MLA की फुल फॉर्म (member of legislative assembly) मेंबर ऑफ लेजिसलेटिव असेंबली होती है,

भारत में कुल 31 विधानसभायें जिसमें विधायकों की संख्या अलग-अलग रखी है तो पूरे भारत में विधानसभा सदस्यों की संख्या 4126 सदस्य हैं जो आपको नीचे दी गई टेबल में दिख रहा है, इसमे विधान परिषदो की संख्या शामिल नहीं है...

भारत के सभी राज्यों की विधानसभा सदस्य संख्या –

  1. उत्तर प्रदेश में कुल विधानसभा सीटें— 403
  2. पश्चिमी बंगाल में कुल विधानसभा सीटें — 295
  3. महाराष्ट्र में कुल विधानसभा सीटें — 288
  4. बिहार में कुल विधानसभा सीटें — 242
  5. तमिलनाडु में कुल विधानसभा सीटें— 235
  6. मध्य प्रदेश में कुल विधानसभा सीटें— 230
  7. कर्नाटक में कुल विधानसभा सीटें  — 225
  8. राजस्थान में विधानसभा सीटों की संख्या— 200
  9. गुजरात में विधानसभा सीटों की संख्या— 182
  10. आंध्र प्रदेश में कुल विधानसभा सीटें — 175
  11. ओडिशा में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या — 147
  12. केरल में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या — 141
  13. असम में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या — 126
  14. तेलंगाना में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या  — 119
  15. पंजाब  में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या —117
  16. छत्तीसगढ़ में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या — 91
  17. हरियाणा में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या —  90
  18. जम्मू-कश्मीर में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या —  87
  19. झारखंड में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या — 82
  20. उत्तराखंड में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या— 71
  21. दिल्ली में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या— 7
  22. हिमाचल प्रदेश में कुल विधानसभा सदस्य — 68
  23. मेघालय में कुल विधानसभा सदस्य — 60
  24. अरूणाचल प्रदेश में कुल विधानसभा सदस्य — 60
  25. त्रिपुरा में कुल विधानसभा सदस्य — 60
  26. नागालैंड में कुल विधानसभा सदस्य — 60
  27. मणिपुर में कुल विधानसभा सदस्य — 60
  28. मिज़ोरम में कुल विधानसभा सदस्य — 40
  29. गोवा में कुल विधानसभा सदस्य — 40
  30. सिक्किम में कुल विधानसभा सदस्य — 32
  31. पुडुचेरी में कुल विधानसभा सदस्य — 30


* सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाला राज्य उत्तर प्रदेश- 403 तथा सबसे कम विधानसभा सीटों वाला राज्य पुडुचेरी-30  है|

विधान सभा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर —
Vidhan Sabha Related Questions answer 

1. किसी भी विधानसभा के सदस्यों की न्यूनतम संख्या कितनी होनी चाहिए
Ans.  60

2. जम्मू कश्मीर की विधानसभा का कार्यकाल कितना होता है
Ans.  6 वर्ष

3. बिना विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री कितने समय तक पद पर बने रह सकता है?
Ans.  छह माह तक

4. कोई विधेयक धन विधेयक है अथवा नहीं का निर्णय राज्य में कौन करता है
Ans. विधानसभा अध्यक्ष

5. विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है?
Ans. विधानसभा के सदस्य

6. किसी विधानसभा में धन विधेयक इसकी अनुमति के बिना प्रस्तुत नहीं किया जा सकता
Ans. राज्यपाल

7. सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाला राज्य कौन सा है?
Ans. उत्तर प्रदेश

8. सबसे कम विधानसभा सीटों वाले राज्य कौन सा है?
Ans. पांडुचेरी

9. भारत में विधान परिषद की संख्या कितनी है?
Ans. 462

10. भारत में कुल विधानसभा सदस्यों की संख्या?
Ans. 4126


Also Read —

1.   भारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपाल 2019 | Indian States Governors

2. भारत के राज्यपाल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न | Important questions related to the governor of India

3.  नोटा क्या है, नोटा मतदान चिन्ह का इतिहास | NOTA full form, election symbol meaning In Hindi

4.  What is green chemistry in hindi? green chemistry principles in hindi

1 comment:

Comment Here